फोटो36कासगंज में महाराणा प्रताप जयंती मनाते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। स्रोत
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में वीर शिरोमणि हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अखिल पुंडीर, अशोक चौहान, राजेश सिसोदिया ने महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। युवा मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कभी मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने, नशामुक्त रहने तथा शिक्षा, व्यापार और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उदय प्रताप चौहान, अभिनव कुमार सिंह, अखिल सोलंकी, रवि राघव, मोनू चौहान, जितेंद्र पुंडीर और संजय चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद