फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लव मैरिज पर युवक के भाइयों और पिता की पिटाई, काटे बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गांव गोपालपुर में शुक्रवार को लव मैरिज से नाराज परिजन ने युवक के भाइयों और पिता को घेरकर पीटा। आरोप है कि अपमानित करने के उद्देश्य से बंधक बनाकर उनके सिर के बाल काट दिए। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को 13 नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी प्रमोद कुमार पिछले कई सालों से परिवार के साथ जनपद गाजियाबाद के गांव खोड़ा रहते थे। 24 जनवरी को उनकी 22 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कही चली गई थी। प्रमोद ने थाना खोड़ा में बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। तब से प्रमोद उसके परिजन से रंजिश रखता है।
आरोप है कि वह बीती शुक्रवार को पिता श्यामबाबू और छोटे भाई विकेश के साथ गांव गोपालपुर में अपनी खेती देखने आए थे। इस दौरान रास्ते में प्रमोद, विपिन, नन्हे, अवनीश, जीत सिंह, पप्पू, शिवम, रंजीत, दिनेश, जसविंद, अभिषेक, आजाद, कैलाश समेत 6 अज्ञात आरोपियों ने उन लोगों को घेर लिया और पिटाई की। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपियों ने तीनों को एक टीन शेड में बंधक बना लिया और समाज में अपमानित करने के उद्देश्य से सिर के बाल काट दिए।
विज्ञापन

सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई तो पता चला कि प्रमोद की बेटी गाजियाबाद से कहीं चली गई थी। उसकी गुमशुदगी भी वहां के थाने में दर्ज है। युवती ने श्यामबाबू के बेटे से शादी कर ली है। वह उसके साथ ही रहती है। इसी बात से नाराज प्रमोद व उसके अन्य परिजन ने गांव आने पर श्यामबाबू और उसके बेटों की पिटाई कर दी थी और अमानवीय व्यवहार किया था।
विज्ञापन

मामले में 13 नामजद समेत छह अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें