फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इंस्पायर अवार्ड योजना में महज 190 नामांकन पर शिक्षा निदेशक की फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना वर्ष 2026-27 के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। अब तक जिले से केवल 190 विद्यार्थियों का ही पंजीकरण हो सका है, जबकि सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों को अपने यहां के पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं का नामांकन इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर कराने के निर्देश हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस खराब स्थिति पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

निदेशक की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय अपने पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं का नामांकन अनिवार्य रूप से इंस्पायर पोर्टल पर कराए। साथ ही नामांकन की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।
डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित विद्यालय और प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें