फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मानपुर नगरिया में हाइड्रा से टकराया बेकाबू कैंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दो स्थानों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक घायल को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना निधौली कला निवासी राशिद सोमवार की रात पत्नी गुलाबो के साथ बाइक पर सवार होकर सहावर से अपने घर लौट रहे थे। अमांपुर मार्ग पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस दौरान उनकी बाइक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगने से राशिद व उसकी पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से राशिद को डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, मंगलवार की शाम 4:45 बजे न्योली शुगर फैक्ट्री मानपुर नगरिया के सामने बदायूं की ओर से आ रही कैंटर व हाइड्रा के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के शीशे टूट गए और केबिन बुरी तरह दब गया। इससे कैंटर चालक अलीजान पुत्र नबी हसन निवासी करिया थाना उघैती जनपद बदायूं व परिचालक प्रेमसिंह पुत्र जय सिंह निवासी सकानू निवासी अल्लापुर जनपद बदायूं अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीराें की मदद से केबिन में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। चालक को सोरोंजी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि परिचालक को बदायूं मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें