ढोलना पुलिस की ओर से कुर्क की गई गैंगस्टर के आरोपी की स्कॉपियों की कार। स्त्रोत: पुलिस मीडिया
ढोलना। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अपराध की कमाई से खरीदी गई स्कॉर्पियो कार को कुर्क कर लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। आरोपी चर्चित झाल का पुल सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि ढोलना थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी दुर्गा कॉलोनी गढ़ी अड्डा निवासी अखिलेश वर्मा उर्फ अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस उर्फ गब्बर की अपराध की कमाई से खरीदी गई स्कॉपियों कार को कुर्क किया है। उसने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से काफी संपत्ति अर्जित की थी। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश पर मंगलवार को कार कुर्क करने की कार्रवाई की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4,33,110 रुपये आंकी गई है।