फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शादी पक्की होने की खुशी में की आतिशबाजी, अचानक तेज धमाका, 6 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सहजीत में बुधवार रात शादी पक्की होने की खुशी में आतिशबाजी की जा रही थी। तभी अचानक एक गोला तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में 6 लोग झुलस गए।
विज्ञापन

ग्राम नगला सहजन निवासी रिंकू यादव पुत्र रूम सिंह की शादी पक्की करने के लिए जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज से लड़की पक्ष के लोग आए हुए थे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल था। इस मौके पर रिंकू पक्ष की ओर से आतिशबाजी की जा रही थी।
रात करीब 9 बजे आतिशबाजी के दौरान एक गोला तेज आवाज के साथ अचानक फट गया। गोला फटते ही चीख-पुकार मच गई। 4 बच्चे और बड़े आतिशबाजी की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजन ने आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रदीप (35) पुत्र महेंद्र सिंह, नीटू (17) व टिंकू (9) पुत्र रूम सिंह, साक्षी (9) व आरके यादव (7) पुत्र राहुल और पहलवान (12) पुत्र विजेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें