फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
फोटो36सहावर में क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
सहावर। मोहल्ला झंडा पीर में स्वास्थ्य विभाग के झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष टीम के साथ मंगलवार को डॉ. खुर्रम के क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां डॉक्टर के न मिलने पर क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर कस्बे के एक व्यक्ति ने डाॅ. खुर्रम के क्लीनिक पर अवैध रूप से उपचार करने की शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।
जहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले और मरीज बैठे थे। इसलिए क्लीनिक को सील करने के साथ ही तीन दिन का समय देते हुए नोटिस चस्पा किया गया है। वह तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय आकर रजिस्ट्रेशन व सक्षम डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें