फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में बढ़ सकते हैं दो बोर्ड परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा की प्रस्तावित सूची पर आई 44 आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सूची को परिषद को भेज दिया गया है। जिले में दो केंद्र बढ़ने की संभावना है। सूची बुधवार को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में 21679 तथा इंटर में 18113 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए 59 केंद्र प्रस्तावित करके सूची जारी की गई थी। इस सूची पर विद्यालयों ने 44 आपत्तियां दर्ज कराई। जांच समिति ने आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जिला स्तर से संशोधित सूची परिषद को भेज दी है। परिषद को जो सूची भेजी गई है उसमें केंद्रों की संख्या और चयन को लेकर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित सूची में शामिल किए गए कुछ केंद्र बदल सकते हैं। इसके अलावा दो केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची पर आई आपत्तियों को जांच करके परिषद को संशोधित सूची भेज दी है। सूची बुधवार को जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें