फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छह माह के मासूम के साथ कुकर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। एक गांव में घर के बाहर खेल रहे छह माह के मासूम को बुधवार की सुबह मोहल्ले का युवक जंगल में उठा ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। मासूम को तलाश करती हुई मां मौके पर पहुंची तो आरोपी लहूलुहान मासूम को छोड़कर भाग निकला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका छह माह का बेटा बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला अमन मासूम को खिलाने के बहाने उठा ले गया। आरोपी उसे जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। उधर, मासूम के घर के बाहर नहीं मिलने पर उसकी मां घबरा गई। उसे तलाश करते हुए वह जंगल की ओर गई तो उसे मासूम के रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़ मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी की। मासूम को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें