फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तेज आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। तेज आंधी और बारिश ने देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। मंगलवार शाम से प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बुधवार शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो पाई। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सीगपुर, मधुपुरा, अल्हदादपुर, रजमऊ, वीनामऊ, किलोनी, रनुआ नगला, विचोला, नगला भूड़, तैय्यबपुर, धनाकर, उतरना और जासमई सहित कई अन्य गांवों में लाइनों में फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा। रात में ही फाल्ट को तलाश कर आपूर्ति को सुचारू करने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। दिन में कर्मी फिर से फॉल्ट तलाशने में जुट गए, लेकिन शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बाधित होने से पानी के लिए काफी कठिनाई हुई। उन्होंने विद्युत विभाग से आपूर्ति जल्द बहाल करने और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। जेई डीके मिश्रा ने बताया कि फॉल्टों को सही करने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें