फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नियमों के उल्लंघन पर 199 वाहनों के चालान, एक वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने बुधवार को जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 199 वाहनों के चालान किए गए। जबकि तेज वाहन चलाने पर 72 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन स्वामियों पर 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रभारी ने बुधवार को मथुरा-बरेली हाइवे पर स्पीड रडार मशीन का इस्तेमाल करते हुए 72 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा, मालगोदाम चौराहा, सोरों गेट तिराहा, बस स्टैंड और बिलराम गेट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस के वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी और मालवाहक वाहनों में सवारियां ले जाने जैसी कई गलतियों पर कुल 199 वाहनों के चालान काटे गए। एक वाहन को सीज भी किया गया। इसके साथ ही स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। इस अभियान के दौरान कुल 3.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें