फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : बढ़ने लगी सर्दी, लोगों को पसंद आ रहीं फाइबर की ब्रांडेड रजाइयां व रंगीन कंबल

Sun, 30 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज में एक दुकान  पर बिक्री के लिए रखे कंबल । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कासगंज। सर्दी बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़ों व बिस्तरों का इंतजाम शुरू कर दिया है। इस बार बाजार में खरीदारी का रुझान पूरी तरह बदल चुका है। हल्की, मुलायम और ज्यादा गर्माहट देने वाली फाइबर के फर्र वाली रजाइयों को लोग खूब खरीद रहे हैं। आकर्षक और हल्के कंबल भी ग्राहकों की पहली पसंद बन गए हैं। इसमें भी ब्रांडेड कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

अब अधिकतम पारा 25 डिग्री तक रह गया है। न्यूनतम पारा भी 9 डिग्री तक आ गया है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के इंतजाम में जुट गए हैं। बाजार में विभिन्न डिजाइन, रंग और क्वालिटी की फाइबर रजाइयों व कंबलों की अच्छी खासी रेंज उपलब्ध है। ठंड शुरू होते ही कारोबारियों ने बड़ा स्टॉक जमा कर लिया है। बिक्री में तेजी दिखाई दे रही है। ग्राहकों का रुझान कपास और सिंथेटिक रुई की जगह फाइबर के फर्र वाली रजाइयों पर अधिक है। ये न सिर्फ हल्की होती हैं बल्कि अधिक गर्म भी होती हैं। देखने में भी आकर्षक लगती हैं। वहीं रंग-बिरंगे आकर्षक कंबल भी लोग उत्साह से खरीद रहे हैं।
व्यापारी बताते हैं कि इस बार मांग पहले की तुलना में काफी अधिक है। ठंड की शुरुआत के साथ ही बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। फाइबर रजाइयों की बढ़ती लोकप्रियता का कारण उनकी टिकाऊ बनावट, कम वजन और बेहतर गर्माहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजार में रजाई व कंबल की रेंज
फाइबर रजाई सिंगल बेड : 2000 से 4000 रुपये तक
फाइबर रजाई डबल बेड : 3000 से 6000 रुपये तक
रंगीन कंबल सिंगल बेड : 600 से 1500 रुपये तक
रंगीन कंबल डबल बेड- 1500 से 3000 रुपये तक


बोले विक्रेता


ब्रांडेड फाइबर की रजाइयां अधिक गर्म, मुलायम और देखने में सुंदर होती हैं। इसलिए ग्राहक सर्द हवा से बचाव के लिए इन्हें ही खरीद रहे हैं।

-वरुण कुमार विक्रेता
ब्रांडेड कंपनियों के कंबल लोगों की पसंद बने हुए हैं। यह हल्के होने के साथ अधिक गर्म होते हैं। अच्छी मांग निकल रही है।
-राजीव माहेश्वरी, विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें