फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूसरी शादी के बाद भी पहले पति ने नहीं छोड़ा पीछा, नोएडा में रह रही शिक्षिका की हत्या; हाइवे पर फेंकी लाश

Sat, 28 Nov 2026 08:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे किनारे मिला अज्ञात महिला का शव शाहजहांपुर की 36 वर्षीय अरुणा यादव का निकला। वह नोएडा में रहती थीं और दिल्ली के एक स्कूल में संविदा शिक्षिका थीं। परिजनों ने उनके पहले पति पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक, दूसरी शादी के बाद भी पहला पति उन्हें धमकाता था। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
अरूणा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कासगंज में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर कायमपुर बहेड़िया गांव के सामने बुधवार सुबह मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शाहजहांपुर की अरुणा यादव (36) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया के जरिये पहचान होने पर शनिवार को कासगंज पहुंचे परिजन ने उसके पहले पति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका नोएडा में किराये के मकान में रहती थी। वह दिल्ली के एक स्कूल में संविदा शिक्षिका थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया से हुई अरूणा की पहचान
25 नवंबर बुधवार सुबह गोरहा निवासी राज की सूचना पर एसपी ओपी सिंह व सीओ सदर आंचल चौहान ने सुरेंद्र के बाग के पास शव मिलने के स्थल का जायजा लिया था। मौके से बदायूं के सहसवान क्षेत्र के शहबाजपुर से खरीदी बीयर की कैन, पर्स और बाएं हाथ में 'द्वारकाधीश' लिखा लाल धागा मिला था जबकि मोबाइल व एटीएम गायब थे। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों के आधार पर परिजन ने उसकी पहचान अरुणा यादव पत्नी अजय यादव निवासी भरतामऊ, थाना मीरजापुर, जिला शाहजहांपुर के रूप में की है।

दूसरी शादी के बाद भी पहला पति करता था परेशान
मृतका के भाई अमित यादव निवासी स्टेशन कॉलोनी, थाना रोजा, शाहजहांपुर ने बताया कि अरुणा ने वर्ष 2014 में बदायूं निवासी युवक से पहली शादी की थी। प्रताड़ना के चलते साल 2023 में उससे अलग हो गई जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2024 में उसने छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ कर्मी अजय यादव से दूसरी शादी की। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ में तैनात है। भाई का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद भी पहला पति कॉल कर धमकाता और प्रताड़ित करता था जिसकी शिकायत एक माह पहले दिल्ली में दर्ज कराई गई थी। परिजन की उससे अंतिम बार 23 नवंबर को बात हुई थी, जिसके बाद फोन बंद मिला। भाई के अनुसार पहले पति ने अपहरण कर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव यहां फेंक दिया।
विज्ञापन

परिजन बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद देंगे तहरीर
शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद अरुणा के परिजन शव शाहजहांपुर ले गए। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही गई है।

मृतका की पहचान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। - आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें