फोटो 04 कासगंज में एक दुकान पर रखे चीनी के करवा। संवाद
कासगंज। करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारी कर रही महिलाओं को इस बार पूजा की सामग्री खरीदने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। त्योहार की इस खरीदारी के बीच पूजन सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। चीनी के करवे से लेकर गोटा लगी छलनी तक की कीमतों में इजाफा हुआ है।
पिछले साल के मुकाबले चीनी का करवा 10 रुपये महंगा होकर अब 20 रुपये में बिक रहा है जबकि गोटा लगी छलनी की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी होकर 100 रुपये हो गई है। इसके अलावा बाजार में मिट्टी के विभिन्न डिजाइन वाले करवे 20 से 100 रुपये तक और पूजा के लिए कैलेंडर व दीये 20 से 30 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
बढ़ी कीमतों के बावजूद महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। दाम बढ़ने के पीछे दुकानदारों ने अपनी वजहें बताई हैं। विक्रेता अनिल माहेश्वरी का कहना है कि चीनी की कीमत अधिक होने के कारण चीनी के करवे महंगे बिक रहे हैं।
विक्रेता राजेंद्र के मुताबिक कच्चा माल महंगा मिलने से अन्य पूजन सामग्री की कीमतों में भी तेजी आई है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रौनक तो है लेकिन बढ़े दामों ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।
फोटो 04 कासगंज में एक दुकान पर रखे चीनी के करवा। संवाद