फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कांवड़ यात्रा- भंडारा शिविरों में सीसीटीवी और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, बिजली, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों के सुझाव सुने और व्यापारियों व समाजसेवियों से यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। निर्देश दिए कि जहां भी भंडारा शिविर लगाए जाएं, वहां सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे और स्वच्छता के लिए डस्टबिन जरूर रखे जाएं।
कांवड़ मार्गों और प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त संख्या में मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएं, जिनमें डॉक्टर, दवाइयां और एम्बुलेंस हर समय तैयार रहें। इसके अलावा मार्गों पर जलभराव न होने देने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में खुद जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा। बैठक में सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, एएसपी सुशील कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


मेडिकल कैंप किए जाएं स्थापित
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त संख्या में मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएं। इन कैंप में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाइयां तथा एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सीय सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें