फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से जूनियर इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
फोटो 39 कासगंज मृतक राकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के तैयबपुर सुजातगंज निवासी एक जूनियर इंजीनियर की 1 जून को नोएडा में ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार (28) नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके भाई आकाश कुमार ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, राकेश कुमार 1 जून की सुबह 11 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट लिंक सड़क पर काम कर रहा था। वह कंपनी में बिल्डिंग निर्माण का कार्य देख रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें