फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ईरान और इस्राइल-अमेरिका तनाव का असर घरेलू रसोई तक

Sat, 16 May 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच तनाव के कारण बने ईंधन संकट का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए जहां 25 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं बुकिंग के बाद भी सप्लाई मिलने में लगभग एक सप्ताह का अतिरिक्त समय लग रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस बुक कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है। 25 दिन के बाद ही बुकिंग स्लॉट मिल रहा है। इसके बाद भी डिलीवरी में 5 से 7 दिन की देरी हो रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
गैस आपूर्ति की इस अनियमितता का असर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने समस्या को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उपभोक्ता राधा ने बताया कि इंडेन गैस कंपनी पर 25 दिन बाद बुकिंग हुई। बुकिंग के बाद एक सप्ताह में सप्लाई भेजे जाने का संदेश भेजा गया है। उपभोक्ता माधव ने बताया कि एचपी कंपनी पर बुकिंग के पांच दिन बाद सप्लाई दी गई है। भारत गैस एजेंसी संचालक देव प्रकाश ने बताया कि कंपनी से प्रतिदिन गाड़ी आ रही है, लेकिन बुकिंग अधिक होने से सप्लाई पांच दिन तक घर पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें