कासगंज। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने मंगलवार को नौ उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से उर्वरक के 10 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विनोद ट्रेडिंग कंपनी, सूरज प्रसाद कैलाश नाथ, अजय कुमार ट्रेडर्स इस्माइलपुर, राखी खाद बीज भंडार इस्माइलपुर, प्रिंस यादव खाद भंडार महमूदपुर पुख्ता सोरों, मां वैष्णो देवी खाद बीज भंडार केन्डी, पाल खाद बीज भंडार केन्डी, प्रकाश खाद बीज भंडार नरौली और बालाजी ट्रेडर्स फरीदपुर की जांच की गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड और रेट बोर्ड दुरुस्त मिले। नमूनों की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद