फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेट दर्द के बाद युवक की मौत, परिजन में मची चीत्कार

विज्ञापन
फोटो 46 - युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कस्बा में सोमवार की शाम अचानक तेज पेट दर्द उठने के बाद एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे उपाचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन में चीत्कार मच गई। उसकी अचानक मौत की खबर मिलने से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


कस्बा में राजेंद्र नगर निवासी रंजीत वाल्मीकि (33) पुत्र विनोद वाल्मीकि नगर पंचायत के पहले आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी का काम करते थे। पिता विनोद ने बताया कि वह इन दिनों केनरा बैंक में दैनिक सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे।
सोमवार को वह रोज की तरह काम पर गए थे। शाम को अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। दवा लेने के बाद थोड़ा आराम भी मिला, फिर अचानक मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

फोटो 46 - युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें