फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मासूम बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंका

Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 41 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत करते एसपी ओपी स
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव बहारपुर से लापता चार साल की मासूम बच्ची का शव मंगलवार की सुबह गांव से 250 मीटर दूर स्थित मक्का के खेत में मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। एसपी, सीओ पटियाली और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बच्ची की सोमवार की रात हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के साथ पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके पीछे रंजिश की आशंका जताई गई है। शव का तीन सदस्यीय पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बहारपुर निवासी राहुल फरीदाबाद (हरियाणा) की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। वह तीन दिन पहले अपने परिवार के नरेश का हालचाल जानने के लिए परिवार सहित गांव आए थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनकी चार वर्षीय बेटी आरोही घर के बाहर स्थित आंगन में खेलते समय लापता हो गई थी। बालिका के लापता होने की सूचना मिलने पर एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में कई टीमों को बालिका की तलाश में लगाया था। सोमवार को डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया था। 48 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। पुलिस, परिजन सहित 150 से अधिक ग्रामीणों ने गांव, खेत, बाग और आसपास के इलाके का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका था।
मंगलवार की सुबह बच्ची का शव गांव से महज 250 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में मिला। हैरानी की बात यह रही कि जिस क्षेत्र में लगातार खोजबीन की जा रही थी, वहीं खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची का शव मिलने पर एसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। टीमों ने साक्ष्य संकलन किए। मासूम का शव मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन



वर्जन
लापता बच्ची का का शव गांव के पास मक्का के खेत में मिला है। शव से किसी तरह की दुर्गंध नहीं आ रही है। खेत में परिजन और पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा चुका है। परिजन से जानकारी की गई है। मौत का कारण जानने के लिए वीडियोग्राफी के साथ पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। -ओपी सिंह, एसपी

फोटो 41 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत करते एसपी ओपी स

फोटो 41 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत करते एसपी ओपी स

फोटो 41 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत करते एसपी ओपी स

फोटो 41 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत करते एसपी ओपी स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें