फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घर के बाहर खेल रहा मासूम लापता

विज्ञापन
फोटो42गंजडुंडवारा में लापता हुए मासूम बालक को नाले में तलाश करती जेसीबी । संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पूरब थोक मोहल्ला में बुधवार दोपहर एक चार साल का बालक घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन




मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने बच्चे को आखिरी बार नाले की पटिया पर बैठे देखा था। इस पर पुलिस ने जेसीबी मंगाकर नाले में उसकी तलाश शुरू की है। फिलहाल, मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका।



पूरब थोक मोहल्ला में रहने वाले चांद मियां का 4 साल का बेटा नवजुल बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बाकी बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन वह वहीं खेलता रहा।शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी तो सीओ अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि बच्चे के नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें