फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
फोटो04जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी का पारा लगातार चढ़ रहा है, जिसका सीधा असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण पेट दर्द, डायरिया और वायरल संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में पिछले दो दिन में डायरिया के 110 मरीज आ चुके हैं। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण ओपीडी में भी दबाव बढ़ गया है।
अस्पताल खुलने के साथ ही मरीज पहुंचने लगते हैं जिससे पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लग जाती है। चिकित्सक कक्षा, दवा घर में भी भीड़ का असर दिखाई दे रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव और दूषित भोजन के सेवन के कारण इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने से भी डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान
-साफ- सफाई का रखें ध्यान
-पर्याप्त पानी का सेवन करें
-पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद प्रयोग में लाएं
-ताजी भोजन का सेवन करें
-खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें
वर्जन
मौसम में गर्मी बढ़ने से पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गर्मी बढ़ने से भोजन के जल्द खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए रखे भोजन से परहेज करना जरूरी है। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लें।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें