फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शासन की सख्ती का असर, दो दिन में पांच रुपये सस्ती हुई चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चीनी के बढ़ते दामों पर शासन की सख्ती का असर अब सीधे तौर पर बाजार में नजर आने लगा है। कीमतों पर लगाम लगाने की कवायद के बीच पिछले दो दिनों में चीनी के भाव में करीब पांच रुपये प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हाल ही में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी आने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, शासन द्वारा बाजार पर निगरानी और सख्ती बढ़ाए जाने के बाद कारोबारियों ने दामों में नरमी बरतनी शुरू कर दी है। वर्तमान में थोक बाजार में चीनी का भाव गिरकर 59 रुपये जबकि फुटकर बाजार में 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
स्थानीय कारोबारी विपिन चोला ने बताया कि थोक भाव में कमी आने का सीधा असर फुटकर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है और महज दो दिनों में दाम पांच रुपये तक टूट चुके हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में आपूर्ति और बाजार की स्थिति सामान्य बनी रही, तो उपभोक्ताओं को कीमतों में और अधिक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें