फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में 1460 स्थानों पर जलेगी होली, अलर्ट पर पुलिस

Sat, 28 Feb 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23अहरोली में स्वागत द्वार के पास रखी गई होली। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कासगंज। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का विशेष उत्साह है। इस साल जिले में 1460 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। पुलिस अलर्ट है। पर्व के मौके पर सुरक्षा का पूरा खाका खींच कर चौकसी कड़ी कर दी गई है। जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से पांच जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। किसी भी तरह की कमी नहीं रहे इसके लिए विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। रमजान का महीना चल रहा है। होली का पर्व भी नजदीक है। इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। जिले में जो होलिका दहन स्थल हैं उनमें से 116 स्थान मिश्रित आबादी में आते हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इनमें से 104 स्थलों को संवेदनशील और 12 स्थलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सभी थानों के अलावा 250 रिजर्व पुलिस और एक कंपनी पीएसी की तैनाती की व्यवस्था भी की गई है। जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद की स्थिति रही उनमें सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


उपद्रवी तत्वों की निगरानी शुरू: पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी थानों में उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस इन्हें पाबंद भी करेगी जिससे वे त्योहार पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं कर सकें। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी के इंतजाम किए हैं। जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं उनमें इनकी व्यवस्था की जा रही है। ताकि अराजक तत्वों पर पूरी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें