फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोकशी की घटना पर हिंदू संगठनों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 37 -अमांपुर में आक्रोश जता रहे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं  व पदा​धिकारियों से वार्त
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रानामऊ गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना के विरोध में रविवार को हिंदूवादी संगठनों का भारी आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षक दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिस ने तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गोमांस और उपकरण बरामद किए थे। इसी मामले को लेकर रविवार को मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोहनपुर रोड पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और मामले की गहन जांच जारी है। प्रदर्शन के दौरान राकेश पाराशर, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, बृजेश वर्मा और आकाश गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें