फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ओलावृष्टि से बेरी, मोहनपुरा और आसपास के गांवों में भारी नुकसान

Sun, 05 Apr 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31कासगंज में बारिश के बाद आसमान में बना इंद्रधनुष। संवाद
विज्ञापन
कासगंज/मोहनपुरा। जिले में शुक्रवार और शनिवार की रात को लगातार आंधी और बारिश हुई, जबकि रविवार शाम को मोहनपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। बेरी, हरिनामपुर, मोहनपुरा, नगला डरू और बादामपुर सहित कई गांवों में ओले गिरे, जिससे फसलें और जनजीवन प्रभावित हुए। मौसम के करवट बदलने से पारे में गिरावट आई है और सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।जिले में शुक्रवार की रात तेज आंधी और बारिश के बाद शनिवार की रात को भी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। हिम्मतपुर सई में रात के समय जलभराव के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें हुईं और कई घरों में पानी घुस गया। सहावर क्षेत्र के अलादीनपुर में तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन



रविवार को दिन में मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम के समय अचानक बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवाएं चलने लगीं। मोहनपुरा क्षेत्र में बेरी, हरिनामपुर, मोहनपुरा, नगला डरू, बादामपुर सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। खेतों और सड़कों पर ओलों के ढेर लग गए।



ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि से उनकी खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं और नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 31 डिग्री तथा न्यूनतम पारा 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 24 से 48 घंटे में भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है, इसलिए ग्रामीण सतर्क रहें।
विज्ञापन




आसमान में नजर आया इंद्रधनुष



कासगंज। बारिश और ओलावृष्टि थमने के बाद आसमान एकदम साफ हो गया। अचानक मौसम ने करवट बदली और हवा में ठंडक घुल गई। बारिश के बाद सूरज की किरणों ने धरती को रोशन कर दिया। शहर और आसपास के गांवों में लोग राहत की साँस ले रहे हैं। ओलों से क्षतिग्रस्त फसलों और टूटे पेड़ों के बीच आसमान में सुंदर इंद्रधनुष उभर आया। बच्चे और ग्रामीण इसे देखकर खुश हो रहे हैं। स्थानीय लोग इसे मौसम की सुंदर लीला मान रहे हैं और अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें