फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मौसम बदलने से स्वास्थ्य बिगड़ा, मरीजों की भीड़ लगी

Tue, 17 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो45जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम के बार-बार बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाला है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 1765 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवा ली, जिसमें बुखार, सांस की तकलीफ और डायरिया जैसी शिकायतें सबसे अधिक दर्ज की गईं।
विज्ञापन

जिले में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। इससे लोगों की सेहत पर असर है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। सबसे अधिक 320 मरीज बुखार की शिकायत लेकर आए। जिनमें 140 बच्चे शामिल रहे। सांस संबंधी परेशानियों के कारण 250 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिसमें 80 बच्चे शामिल रहे। सांस के तीन मरीजों को आक्सीजन लगाई गई। डायरिया की समस्या से 66 मरीज प्रभावित हुए, जिनमें 20 बच्चे शामिल रहे।
सीएमएस डॉ .संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम में बदलाव से वायरल और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पौष्टिक भोजन लें और समय पर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें