फोटो21गांव होडलपुर में ग्राम देवी मंदिर पर नींव पूजन करते नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेर
सोरोंजी। होडलपुर में स्थित प्राचीन ग्राम देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने नींव पूजन कर बीम डलवाने का कार्य प्रारंभ कराया। आचार्य गोपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारित कर यज्ञ में आहुतियां डलवाई। ग्राम देवी माता की आरती उतार कर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। ग्रामीणों के सहयोग से इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। मंदिर के चारों ओर 15-15 फिट के चार पिलर बनवाए जा रहे हैं। पिलर के ऊपर मंदिर की छत का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान जयपाल, कालीचरण, राम खिलाड़ी, विशाल, राधेमोहन झा आदि मौजूद रहे। संवाद