फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...लक्षण वाले मरीजों की जांच शुरू, नहीं मिला कोई संक्रमित

Sat, 24 May 2025 06:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिन मरीजों में भी लक्षण सामने आ रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है। जांच के लिए अस्पताल में अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मरीज की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कासगंज में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की एहतियातन जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन सात मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद अब यह उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे चुका है, गाजियाबाद में चार मामले सामने आए हैं। प्रदेश सरकार के सतर्कता निर्देशों के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय हो गया है। विभाग ने कोरोना से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और डॉक्टरों को लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच के लिए अलग से व्यवस्था भी की गई है।

 

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की एहतियातन जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन सात मरीजों की जांच की गई और सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
-बुखार
-सूखी खांसी
-नाक बहना या बंद होना
-सिरदर्द
-गले में खराश
-थकावट
-स्वाद या गंध महसूस न होना
-पाचन संबंधी समस्याएं

 
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
खांसते और छींकते समय टिशू से अपना मुंह ढकें।
टिशू फेंकने के बाद तुरंत अपने हाथ धोएं।
हाथ धोने के लिए अल्कोहल-आधारित हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करें।
बुज़ुर्ग, बीमार व्यक्ति और छोटे बच्चे भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें