फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हवा में उठा हाथ, फूटी दही हांडी, जयकारों से गूंजा सोरों गेट

विज्ञापन
फोटो 51 कासगंज में सोरोंगेट क्षेत्र में पिरामिड बनाकर दही हांडी फोडता युवक। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान सोरों गेट क्षेत्र में दही हांडी कार्यक्रम में रोमांच देखते ही बना। हांडी तक पहुंचने के लिए युवाओं ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया। नीचे खड़े युवाओं के सहारे पिरामिड की ऊंचाई बढ़ती गई और सबसे ऊपर पहुंचा युवक दही हांडी के करीब जा पहुंचा।
विज्ञापन

हांडी से कुछ ही दूरी पर पहुंचकर युवक ने संतुलन साधा। नीचे खड़ी टोली की निगाहें भी उसी पर टिक गईं। अगले ही पल युवक ने हाथ ऊपर उठाया और पूरी ताकत से हांडी पर प्रहार कर दिया। हांडी टूटते ही दही की धार नीचे गिरी और चारों ओर तालियों, सीटी और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज उठे। कुछ पल पहले तक सांसें थामे खड़े दर्शक खुशी से झूम उठे। दही हांडी का यह रोमांचक क्षण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें