फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 8 से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा हस्तशिल्प सप्ताह

Fri, 05 Dec 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के हस्तशिल्पियों के लिए खुशखबरी है। जरी और जरदोजी के कारीगरों को अपने उत्पाद के लिए मंच मिलने जा रहा है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र पर 8 से 15 दिसंबर 2025 तक अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत जरी और जरदोजी चयनित उत्पाद है। कारीगरों को इस कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान विभाग की ओर से कारीगरों और हस्तशिल्पियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंंने बताया कि में उत्कृष्ट निर्माण प्रस्तुत करने वाले हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जो कारीगर इस आयोजन में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे 6 दिसंबर 2025 तक अपनी सहमति आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ आर्टीजन कार्ड और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें