फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: होली महोत्सव में जमकर की मस्ती, गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Tue, 03 Mar 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो25कासगंज में जिला सराफा एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में गीतों की धुन
विज्ञापन
कासगंज। जिला सराफा एसोसिएशन ने होली महोत्सव आयोजित किया। पदाधिकारियों ने परिवार सहित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर मस्ती और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भगवान गणेश की स्तुति एवं वंदना के साथ किया गया। इसके बाद बच्चों ने लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं तंबोला खेल का संचालक मोनिका अग्रवाल एवं मयूरी अग्रवाल ने किया। इसके अतिरिक्त कपल गेम्स एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन डिंपल अग्रवाल,श्वेता अग्रवाल, गहना अग्रवाल ने किया। महोत्सव में कलाकारों ने होली के गीतों पर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। लकी ड्राॅ के माध्यम से पुरस्कारों का वितरण किया गया। महोत्सव के समापन पर ब्रज की होली से किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं मिंकी अग्रवाल ने सभी सदस्यों को होली उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान सतीश गुप्ता, सत्य प्रकाश गहलोत, अनिल अग्रवाल, पदम महेश्वरी, संदीप महेश्वरी, पूरन सिंह राणा, प्रकाश माहेश्वरी, आशुतोष जाजू, तनुज राठौर, मधुकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें