फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नौ वर्षों से वांछित वारंटी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वर्ष 2017 से वांछित चल रहे और न्यायालय से कुर्की वारंट जारी होने के बावजूद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे शातिर वारंटी विकास उर्फ कलुआ को जीआरपी कासगंज ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर चलती ट्रेनों में चोरी, अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब तस्करी समेत कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार सुबह कृष्णा विहार फेज-2, आनंदपुरी (मथुरा) स्थित उसके किराए के मकान पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि विकास 2017 से जीआरपी के आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना पैतृक मकान बेच दिया था और कभी वृंदावन तो कभी मथुरा में छिपकर रह रहा था। यक्ष एप और सूचना के बाद पुलिस उसके नए ठिकाने तक पहुंची।
विज्ञापन

विकास के खिलाफ कासगंज, मथुरा और आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 प्राथमिकी दर्ज हैं। जीआरपी अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कानूनी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें