फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पॉलिटेक्निक चलो' अभियान : विद्यालयों की अरुचि से अधूरा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ''पॉलिटेक्निक चलो'' अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, माध्यमिक विद्यालयों की अरुचि के कारण पंजीकरण का निर्धारित लक्ष्य अधूरा रह गया है। अब तक केवल करीब 1100 छात्र ही पंजीकरण करा सके हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2480 छात्रों के पंजीकरण का लक्ष्य तय किया गया था। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को कम से कम 50-50 छात्रों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी मिली थी। यह संख्या निर्धारित लक्ष्य के आधे से भी कम है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इससे स्पष्ट है कि विद्यालयों की ओर से अभियान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद छात्रों को जागरूक नहीं किया जा रहा। तकनीकी शिक्षा के इच्छुक छात्रों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चल रहा है। लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों को 50 विद्यार्थियों के पंजीकरण के आदेश दिए गए थे। लेकिन इन आदेशों के अनुसार पंजीकरण संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें