फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बालिका पर गिरी समोसे की कड़ाही, खौलता तेल पड़ते ही चीख उठी मासूम; हालत नाजुक

Mon, 23 Sep 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में दुकान में बालिका पर समोसे तलने वाली की कड़ाही गिर गई। खौलता तेल पड़ते ही मासूम चीख उठी। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासंगज में एक बालिका पर खौलता तेल गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घरवालों को पता चला तो वह परेशान हो उठे। बेटी को आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला झंडी की है। गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी भावना कक्षा चार की छात्रा है। बच्चों की पढ़ाई के लिए ही हमने दरियाबगंज कस्बा में मकान बना लिया है। 19 सितंबर को भावना स्कूल से आने के बाद समोसे लेने बाजार गई थी। वहां पता नहीं कैसे खौलते हुए तेल की कढ़ाई पलट गई। सारा तेल भावना के ऊपर आ गिर गया। 

इसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गई। जानकारी मिलते ही हम लोग पहुंचे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली लाए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कासगंज भेज दिया। यहां भी उपचार के बाद जब सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें