फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कार में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह पकड़ा

Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39ढोलना पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। यात्रियों को कार में बैठाकर उनके सामान पर हाथ साफ करने वाले एक गिरोह का ढोलना क्षेत्र में भंडाफोड़ हुआ है। एक महिला के बैग से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के बाद मचे हंगामे के बीच ग्रामीणों और परिजनों ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी गया सामान बरामद कर लिया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ढोलना के गांव नगला खंगार निवासी कृष्णा पत्नी विवेक कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह अपने ददिया ससुर जयपाल सिंह के साथ कार में यात्रा कर रही थीं। गाड़ी में पहले से पांच पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। यात्रा के दौरान ढोलना से आगे मुहम्मदपुर गांव के निकट उन्हें कुछ संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने अपने बैग की जांच की तो उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी होने का पता चलते ही महिला ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला ने पति और अन्य परिजन को भी सूचना दी। परिजन के पहुंचने पर कार सवार आरोपी वाहन छोड़कर मुहम्मदपुर गांव की ओर खेतों में भागने लगे। ग्रामीण व परिजन ने पीछा कर पांच आरोपियों को दबोच लिया, जबकि चालक मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बिट्टू, राजकुमार, मुन्ना, सुंदरी और सरिता निवासी खैर बाईपास नीवरी, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला के बैग से चोरी किए गए नकदी और आभूषण भी बरामद कर लिए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें