उत्तर प्रदेश के कासगंज में शहर मुख्यालय के बिलराम गेट चौराहे पर सोमवार को खाद्य एवं औषधि विभाग ने हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों के लिए सर्च अभियान चलाया। उन्होंने करीब आधा दर्जन दुकानों में रखे सामान के टैग चेक किए।
विज्ञापन
जिले के बिलराम गेट चौराहे पर दोपहर को खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों की खोज में कई दुकानों पर पहुंची। उन्होनें किराने की दुकानों के अंदर रखे सामान के टैग चेक किए। लेकिन किसी पर हलाल प्रमाणन के कैट वाले उत्पाद नहीं मिले।
इसके बाद टीम ने दुकानदारों को जागरूक किया । कि अगर किसी सामान पर हलाल का टैग लगा हुआ है। उसे न किसी से खरीदना है और न ही किसी ग्राहक को बेचना है। सरकार ने हलाल प्रमाण वाले उत्पाद के बिक्री पूरी तरह प्रतिबंध कर दी है।
बिलराम गेट चौराहे पर किराने की कई दुकानों में हमने सामान की जांच की। लेकिन किसी पर भी हलाल प्रमाणन वाला कोई उत्पाद बिक्री होते नहीं मिला है। -आनंद कुमार देव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी