फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला सहित चार को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित पांच लोगों को सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के नगला भूड़ निवासी सोनू (18) को सुबह 6 बजे खेत पर सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। नदरई निवासी भावेश (6) को सुबह 8:30 बजे खेत पर जाते समय सांप ने पैर में डसा।
गांव सैलई निवासी मीना (60) सुबह खेत पर पतेल काट रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। अमांपुर के सुरत पुर खुशकरी निवासी गौरव (16) को भी सुबह खेत पर जाते समय सांप ने डसा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


सीएमएस संजीव सक्सेना ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बायगीर व झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें