फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खाद्य विभाग का छापा, 200 लीटर तेल सीज, 40 किलो पनीर नष्ट कराया नष्ट

विज्ञापन
फोटो 18 गंजडुंडवारा में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी मोहल्ला मूलचंद में खोवा निर्मात
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर मिठाइयों और पकवानों की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को गंजडुंडवारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर खोवा, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और पनीर के नमूने जांच के लिए संकलित किए। गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण करीब 200 लीटर रिफाइंड तेल सीज कर दिया गया और 40 किलो खराब पनीर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी और ओमवीर सिंह की संयुक्त टीम ने सबसे पहले गंजडुंडवारा के मोहल्ला मूलचंद में खोवा निर्माता अनीस के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर खोवे का नमूना लिया। इसके बाद टीम कादरगंज पुख्ता स्थित शेखर ट्रेडर्स पहुंची, जहां रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना भरा गया और लगभग 30 हजार रुपये कीमत का 200 लीटर रिफाइंड तेल सीज कर दिया गया।
अंत में टीम ने महमूदपुर स्थित पनीर निर्माता राजवीर के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया। यहां पनीर का नमूना लेने के साथ ही गुणवत्ता ठीक न मिलने पर विक्रेता द्वारा स्वयं लगभग 12 हजार रुपये मूल्य का 40 किलो पनीर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लैब से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि सामग्री मानकों के विपरीत पाई जाती है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें