कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में शुक्रवार को स्कूल वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों पर निजी स्कूलों के 26 वाहनों को चेकिंग की। बिना मानकों के चलाए जा रहे 5 स्कूल वाहन के नोटिस चालकों को देकर तीन दिन में मानक पूरा करने के निर्देश दिए है।
एआरटीओ आरपी सिंह ने शुक्रवार को स्कूल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने सेठ जयपुरिया, शैमफोर्ड, सूरज प्रसाद डागा, द्रोपदी देवी जाजू, एनआर स्कूल सहित 26 स्कूली वाहनों को चेक किया।
उन्होंने स्कूल वाहनों में वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और वाहन चालक के ड्राविंग लाईसेंस की जांच की। इसके साथ वाहनों में लगे जीपीएस, प्राथमिक चिकित्सा बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, रिफ्लेक्टर टेप, आपात द्वार (इमजेंसी एग्जिट) आदि की जांच की। इस दौरान 21 वाहन मानक के अनुसार पाए गए। 5 वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन उपकरण नहीं मिले और रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगे थे। एआरटीओ ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों व उनके स्वामियों को नोटिस देकर 3 दिन के अंद कमियों को ठीक कराकर निरीक्षण कराने के लिए कार्यालय में वाहन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि वाहनों के प्रपत्र वैद्य अपने पास रखें, क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठायें, वाहन को निर्धारित गति से ही चलाए। गलत दिशा, ओवर स्पीड व शराब के नशे में वाहन न ड्राईविंग न करें।
विद्यालय वाहनों में चालक के साथ 1 एटेन्डेंट अनिवार्य रूप सें रखें। कोहरे के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस दौरान टीएसआई लक्ष्मण सिंह सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।