फोटो21बधारी खुर्द से नींवरी जाने वाले सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर नारियल तोड़त अमांपुर वि
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव बधारी खुर्द से नींवरी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने विधिवत पूजन कर किया। यह लोक निर्माण विभाग 80 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराएगा।
बधारी खुर्द से नींवरी को जोड़ने वाली सड़क काफी समय से जर्जर थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण मेहताब ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
सड़क निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से बधारी खुर्द और नींवरी गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।