फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सोरोंजी स्टेडियम से एनआर पब्लिक तक आज दौड़ेगी फिटनेस की साइकिल रैली

Sun, 17 May 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग ने युवक-युवतियों, छात्र-छात्राओं तथा जिले के अन्य लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने बताया कि स्वस्थ भारत मिशन के तहत रविवार सुबह सोरोंजी स्टेडियम में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह छह बजे साइकिल रैली को रवाना किया जाएगा। शुरुआत सोरोंजी स्टेडियम से होगी। रैली विकास भवन और कलेक्ट्रेट मार्ग से गुजरते हुए एनआर पब्लिक स्कूल तक पहुंचेगी। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पर रैली का समापन होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवक-युवतियों, छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों से साइकिल के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक प्रतिभागियों को योग के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योग और साइकिलिंग दोनों ही शरीर को स्वस्थ रखने के प्रभावी माध्यम हैं, जिन्हें दैनिक जीवन में अपनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें