फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो59मृतक मोहन का फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
पटियाली। बदायूं हाईवे पर गांव किशोरी नगर के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की जान चली गई। हादसे में साथी बाइक उनका चचेरा भाई घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा अचानक बाइक के सामने गाय आने से हुआ।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना कंपिल में गांव रायपुर निवासी मोहन सिंह (40) के इकलौते पुत्र पीयूष की 25 मई को शादी होनी है। मोहन अपने चचेरे भाई रक्षपाल (45) के साथ बाइक से पटियाली क्षेत्र के गांव पुरसारी में अपने रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने आए थे।

जब दोनों भाई कार्ड देकर वापस अपने गांव रायपुर लौट रहे थे, तभी गांव किशोरी नगर के पास अचानक एक गाय उनकी बाइक के सामने आ गई। बाइक और गाय के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग और राहगीर ने मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रक्षपाल को हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
-
शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे की खबर जैसे ही गांव रायपुर पहुंची, शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जिस घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि बाइक से गाय टकराने से हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें