फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव रामपुर में तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव रामपुर निवासी पुष्पेंद्र (43) बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर अपने घर से जा रहे थे। इस दौरान गांव में तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर ले गए।
विज्ञापन

गांव के विपिन सोलंकी ने बताया कि कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें