फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घंटों इंतजार के बाद बिना खाद लिए लौटे किसान

विज्ञापन
फोटो10जितेंद्र सिंह ,किसान जारई। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र की सहकारी समिति पर यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद सर्वर डाउन रहने से शुक्रवार को भी किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण खाद वितरण पूरी तरह ठप रहा, जिससे घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सैकड़ों किसानों को खाली हाथ मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मानसून आने के साथ ही धान और बाजरा जैसी खरीफ फसलों की बुवाई के लिए किसानों को यूरिया और डीएपी की सख्त जरूरत है। इसके लिए शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से ही समिति पर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
शुरुआत में सुबह 11 बजे तक तो सर्वर सही चला, लेकिन उसके बाद तकनीकी समस्या आ गई। किसान घंटों सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे, पर स्थिति नहीं सुधरी।
परेशान किसान किताब सिंह, राकेश यादव, धीरज, इलाइची दिवाकर, अशोक, दिलीप यादव, कैलाश, ओमप्रकाश और धर्मवीर सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से सर्वर की समस्या जल्द हल कराने की मांग की है, ताकि फसलों के लिए समय पर खाद मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, समिति के सचिव ओमकार सिंह चौहान और दिनेश यादव ने बताया कि गोदामों में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। समस्या सिर्फ सर्वर से जुड़ी है और तकनीकी खामी दूर होते ही वितरण दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
-
समितियों के लगा रहे चक्कर
-सर्वर डाउन की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। खाद लेने के लिए उन्हें पिछले पांच दिनों से लगातार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।-जितेंद्र सिंह, किसान जारई
- धान की फसल में इस समय यूरिया डालना बेहद जरूरी है, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। इससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। - नौबत सिंह, किसान चोपारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें