कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव किनावा में धान की फसल देखने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह खेत पर बेहोशी की हालत में मिले थे। परिजन और ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
गांव किनावा निवासी शैलेश (32) पुत्र रामेश्वर दयाल सोमवार की शाम खेत पर धान की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। देर रात 9 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर पत्नी ने इसकी जानकारी जेठ उपेंद्र सिंह को दी। इसके बाद उपेंद्र सिंह ने भाई को तलाशने के लिए खेत पर पहुंचे।
वहां शैलेश बेहोशी की हालत में मिले। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।
शैलेश कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। इनमें बेटा अंकित (7) और बेटी अंशिका (5) साल की है। उसकी की मौत के बाद पत्नी रेखा व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
वर्जन :
-शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - आंचल चौहान, सीओ सदर
फोटो29-मृतक शैलेष का फाइल फोटो।