फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्युत निगम ने बदले जर्जर तार, ट्रिपिंग और फॉल्ट से मिलेगी राहत

विज्ञापन
फोटो33बिलराम क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलते कर्मी। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। बिलराम और नगला पीपल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जर्जर बिजली के तारों को बदलने का कार्य किया गया। इस दौरान आठ घंटे तक 49 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने सुबह 10 बजे से आपूर्ति बंद कर पुराने और क्षतिग्रस्त तारों का निरीक्षण किया। ये तार काफी पुराने हो चुके थे जिससे बार-बार फॉल्ट और बिजली बाधित होती थी। बिजली न होने से घरों में पानी की मोटर, पंखे व अन्य उपकरण बंद रहे। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि यह कार्य निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक है। जर्जर तारों को बदलने से ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या कम होगी और आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें