फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बुजुर्ग काे मुंह काला करके पहनाई जूते की माला, फिर गांव में घुमाया

Mon, 22 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो44सोरोंजी के गांव नगला पल्टू में वृद्ध के चेहरे पर पोती गई ​कालिख । स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला पल्टू में सोमवार को एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के ही एक परिवार के लोगों ने बुजुर्ग का मुंह काला कर, उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई और कथित तौर पर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। इस दौरान बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बुजुर्ग की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगला पल्टू निवासी रामविलास (60) पर ग्रामीणों ने गांव की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें बुजुर्ग कथित तौर पर गांव की लड़कियों व महिलाओं को उनके प्रेमियों से मिलवाने की बात स्वीकार कर रहा है। इसी बात से आक्रोशित होकर सोमवार सुबह गांव के ही गौरव, जयसिंह, राजेश समेत छह लोगों ने बुजुर्ग को घर से खींच लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग के कपड़े फाड़ दिए और महिलाओं ने उन पर डंडे बरसाए। वहीं, कुछ लोग बुजुर्ग का सिर पेड़ से टकराते रहे। इसके बाद गांव में घुमाते हुए उसकी पिटाई की। इस अमानवीय कृत्य के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी बुजुर्ग को बचाने आगे नहीं आया और लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना की जानकारी मिलते ही सोरोंजी कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को मुक्त कराया और मौके से ही तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कानून को हाथ में लेने और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में तीन आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया है। वायरल वीडियो और ऑडियो दोनों की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर, आंचल चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें