फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फ्रैक्चर के दर्द से परेशान वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
गंगा नदी से रेस्क्यू करके निकालने के बाद घाट पर मौजूद वृद्ध सादिक। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पैर में फ्रैक्चर के कारण हो रहे असहनीय दर्द से परेशान एक वृद्ध ने बुधवार को कादरगंज गंगा घाट पर नदी में छलांग लगा दी। गंगा में डूब रहे वृद्ध को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


घटना थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता स्थित गंगा घाट की है। बुधवार को 72 वर्षीय वृद्ध ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। उसे नदी में डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। काफी प्रयास के बाद वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने पूछताछ की तो वृद्ध ने अपना नाम सादिक पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांव कूड़ा शाहपुर थाना कादरचौक जिला बदायूं बताया। उसने पुलिस को बताया कि पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह काफी दिनों से दर्द से परेशान था। इसी परेशानी में उसने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने वृद्ध के परिजन को घटना की सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों के प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन
-पैर में तकलीफ से परेशान होकर एक वृद्ध ने गंगा में छलांग लगा दी थी। घाट पर बोट के साथ पुलिस टीम तैनात रहती है। उसे नदी में डूबता देख टीम तुरंत हरकत में आ गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वृद्ध के परिजन को जानकारी दे दी गई है। -अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें