फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आठ वर्षीय बालक को कुचला, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
गांव फरीदपुर में हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली और भीड़। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में बृहस्पतिवार को एक दुखद हादसा हुआ। मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से आठ साल के बालक दिव्यांश की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए थे, जहां शाम को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर निवासी पूरन सिंह का बेटा दिव्यांश बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव में सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए।
बालक को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर गांव लौट आए। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


13 मई को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गई थी मासूम की जान
जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसों में मौतों का सिलसिला जारी है। इससे पहले बीती 13 मई को भी अमांपुर मार्ग पर केए पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गांव मामो निवासी जितेंद्र कुमार (14) पुत्र दुर्बेश कुमार की मौत हो गई थी। वह वीएबी इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए से कुचलकर छात्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें